Thursday, January 4, 2024

अन्ना हजारेजी और प्रकाश शाहजी का संयुक्त निवेदन भारत को एक नई राह दिखाता है|

 गाँधीजन अन्ना हजारेजी और प्रकाश शाहजी का संयुक्त निवेदन भारत को एक नई राह दिखाता है|


गाँधीजन अन्ना हजारेजी को कौन नहीं जानता ? भ्रष्टाचार-मुक्त भारत क़े सपने को साकार करने के लिये उन्होंने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया है | उन्होंने गाँधीजी ने बताई हुई राह पर चलते हुए सन्‌ 1911  में लोकपाल बिल क़े लिये जो जन-आंदोलन चलाया था उससे भारत के हर व्यक्ति के दिल में उम्मीद की एक किरण जागी | उन के अहिंसक आंदोलन ने सत्ता के मद में चूर भ्रष्टाचार में डूबे हुए कइयों की जड़ें हिला कर रख दी थी | अन्नाजी ने यह साबित कर दिया की गाँधी-विचार  आज़ भी प्रत्यक्ष है| यह बात और है कि उस आंदोलन को मोहरा बना कर कई  सत्ता-लालची लोग आज सत्ता के शिखर पर पहुँच गये हैं | लेकिन अन्नाजी आज़ भी गाँधी-राह पर कायम हैं| भारत को भ्रष्टाचार मुक्त कर आर्थिक आजादी दिलवाने क़े लिये कार्यरत हैं | अमेरिका में रहने वाले प्रकाश शाह जब भी भारत आते तब  अन्नाजी से मिलते रहते हैं 

  प्रकाश शाह के नाम से शायद कई भारतीय परिचित न भी हों  | प्रकाश शाह  कई दशकों से अमेरिका में रहते हैं मगर उनकी आत्मा  भारत में ही बसती है | उनके पिताजी आदरणीय के. के. शाह प्रखर गांधीजन और सिद्धांतवादि प्रजासेवक थे | साधारण परिवार में पले बढ़े  के. के. शाहजी ने  भारत क़े कैबिनेट मिनिस्टर जैसे पदों पर शोभामान थे | तमिलनाडू के राज्यपाल जैसे गरिमापूर्ण पद का गौरव भी बढ़ाया था| अंतिम साँस तक पूरी कर्तव्यनिष्ठा से भारत भूमि की सेवा करते रहे | अपने पिताजी के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रकाश शाह दिलोजान से भारत भूमि की सेवा में जुटें हैं | अमेरिका में बड़े पद पर होते हुए भी उनका जीवन बहुत सादगी भरा है | भारत आकर गरीबों की सेव में जुट जाते हैं | वे भी चाहते हैं की भारत विश्व-गुरु बने | आर्थिक रूप से देश मजबूत बने| देश भ्रष्टाचार से मुक्त्त हो | कोई देशवासी गरीब न रहे |    

गाँधी विचार को आत्मसात करने वाले राष्ट्र सपूत अन्नाजी और प्रकाशजी ने चेन्ज इन्डिया मुव्हमेंट  भारत की आर्थिक आजादी क़े लिये संयुक्त निवेदन जारी किया है | उनका निवेदन हम सभी देशवासीयों को सोचने के लिए मजबूर कर देता है | उनका संयुक्त निवेदन यहाँ प्रस्तुत है

 


अन्ना हजारे और प्रकाश शाह की इच्छा है की भारत में चेंज इंडिया मुव्हमेंट आम आदमी चलाए और देश में आर्थिक आजादी लाए |

देश में भ्रष्टाचार और पोल्युशन है इनके लिये कौन जिम्मेदार है  है? गाँधीजी ने आम आदमी को साथ लेकर हिंदुस्तान को आजादी दिलाईं हैI आम आदमी ने बलिदान दिया और ब्रिटिश सल्तनत को अहिंसा के शस्त्र से हिंदुस्तान को आजादी दिलवाई वह श्रेय आम आदमी को जाता है |

लेकिन अभी आम आदमी भ्रष्टाचार करता है, शॉर्टकर्ट से पैसा दे कर अपना काम करवाता है | रास्ते में थूकता है, पोल्युशन बढ़ाता है | गुटखा खाता है और सरकार से मुफ्त में सब मांगता है और नेताओं को दोष देता है

अन्ना हजारे और प्रकाश शाह ये चाहते है कि आम आदमी चेन्ज इन्डिया मुव्हमेंट आर्थिक आजादी के लिये शुरु करे |

अन्नाजी की तो उम्र हो गई हैI अमरीका में रहते हैंI वे दोनों यही चाहते हैं कि हमारी मृत्यु होने से पहले हिंदुस्तान की प्रजा चेन्ज इन्डिया मुव्हमेंट के लिये बलिदान दे और खुद के लिये मुव्हमेंट स्वयं करे |

आम आदमी की क्या राय है ?

अन्ना हजारे और प्रकाश शाह का निवेदन यहाँ समाप्त होता है | एक आम भारतीय आदमी क़े तौर पर आपकी राय नीचे दिये गये ई-मेल पर अवश्य भेजें |

Study Room Blog need your support. for support pl. click here

 

- इश्वर प्रजपति

E-mail -  khudishwar1983@gmail.com

        9825142620  

 

No comments:

Post a Comment

સન્ડે સ્પેશિયાલ

  પ્રેમ , પ્રતિશોધ અને પ્રાયશ્ચિતના ત્રિભેટે પાંગરેલી રહસ્ય તથા રોમાંચથી ભરપૂર નવલકથા   એટલે અનાહિતા. વરિષ્ઠ પત્રકાર આદરણીય દેવેન્દ્રભાઈ પ...

Popular Posts